
सिंगरौली । स्थानीय नागरिकों को बेहतर जनसुविधाएं, स्वच्छ, सुरक्षित एवं आकर्षक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ननि द्वारा संचालित विभिन्न विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्यों को निरंतर गति प्रदान की जा रही है।
इसी क्रम में ननि आयुक्त सविता प्रधान द्वारा आज तेलाई लेक एवं काचन नदी क्षेत्र में चल रहे सौंदर्यीकरण व अधोसंरचना विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित सहायक यंत्री एवं उपयंत्रियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने तेलाई लेक परिसर में चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन करते हुए पर्यावरण संरक्षण एवं हरित क्षेत्र विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इसी प्रकार काचन नदी क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने नदी तट को नागरिकों के लिए आकर्षक एवं बहुउपयोगी सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित करने एवं नागरिक सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए आधुनिक यूरिनल निर्माण की कार्यवाही को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देशित किया। निरीक्षण में पार्षद खुर्शीद आलम, डिप्टी कमिश्नर आरपी बैस सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
