बंगलादेश में दो बसों की टक्कर से दस लोगों की मौत

ढाका 03 अप्रैल (वार्ता) बंगलादेश के चटगांव में बस और मिनीबस के बीच आमने-सामने की टक्कर से 10 लोगों की मौत हो गयी है।

चटगांव जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी आरिफुर रहमान ने बताया कि दुर्घटना बुधवार को उस समय हुई जब कॉक्स बाजार जा रही बस एक मिनीबस से टकरा गयी। घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं।

उन्होंने बताया कि सभी यात्री रिश्तेदार थे जो ईद की छुट्टियों का आनंद लेने के लिए समुद्र तटीय शहर कॉक्स बाजार जा रहे थे।

Next Post

उड़ान सेवा से छोटे शहरों को जोड़ा जाना चाहिए

Thu Apr 3 , 2025
नयी दिल्ली, 03 अप्रैल (वार्ता) लोकसभा में ‘वायुवान वस्तुओं में हित संरक्षण विधेयक 2025’ पर सदस्यों ने गुरुवार को कहा कि विमानन क्षेत्र में देश तेजी से तरक्की कर रहा है और जन सामान्य का विमान से यात्रा करने का सपना पूरा हो रहा है लेकिन यह सपना और प्रभावी […]

You May Like