सोहागपुर:लाडसपुरा निवासी नंदनी पठारिया पुत्री दिनेश कुमार पठारिया ने अपनी शैक्षणिक उपलब्धि से क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने बरकतउल्ला विश्वविद्यालय भोपाल से भूगोल विषय में एम.ए. की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। नंदनी शहीद भगत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय पिपरिया की छात्रा रही हैं।
8 सितंबर को भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे मिंटो हॉल में आयोजित दीक्षांत समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें गोल्ड मेडल और प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
नंदनी, जिला कतिया समाज समिति नर्मदापुरम के मार्गदर्शक एवं संरक्षक परमसुख पठारिया के अनुज भ्राता की पुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर समाजजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।
Next Post
किसान अधिकार यात्रा का समापन, तहसीलदार को सौंपा 14 सूत्रीय ज्ञापन
Tue Sep 9 , 2025
बनखेड़ी: राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ की सात दिवसीय किसान अधिकार यात्रा का सोमवार शाम बनखेड़ी मंडी परिसर में समापन हुआ। सुबह से ही बड़ी संख्या में किसान मंडी प्रांगण में जुटे और सामूहिक रूप से तहसीलदार को जिला कलेक्टर के नाम 14 सूत्रीय मांगों वाला ज्ञापन सौंपा। मांगों में सभी […]

You May Like
-
8 months ago
होटल के कमरे में मिली प्रॉपर्टी डीलर की लाश