पठारी में हनोता बांध पाइपलाइन फटी, किसान के खेत में भरा पानी, चना फसल को नुकसान

पठारी:हनोता बांध निर्माण और पेयजल पाइपलाइन बिछाने का कार्य जारी है. कई स्थानों पर पाइपलाइन का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि कुछ क्षेत्रों में अभी पाइपलाइन डाले जाने का काम जारी है. पठारी के किसान मुकेश साहू के खेत से गुजरी पाइपलाइन टेस्टिंग के टाइम अचानक फट गई, जिससे लगभग दो बीघा खेत पानी से भर गया.

अचानक पाइपलाइन फटने से खेत में खड़ी हुई चना की फसल को नुकसान हुआ है. जल निगम के इंजीनियर दीपक प्रजापति ने बताया कि जहां-जहां पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा हो जाता है, वहां पानी भरकर प्रेशर टेस्ट किया जाता है. आशंका है कि इसी प्रेशर टेस्ट के दौरान पाइप फटा होगा. इंजीनियर ने कहा कि मामले की जानकारी ली जा रही है और कारण स्पष्ट होने पर आवश्यक सुधार के कदम उठाए जाएंगे.

Next Post

सिरोंज मंडी व्यापारियों ने नई मंडी नीति में सुधार की मांग की, कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन

Tue Nov 11 , 2025
सिरोंज: थोक अनाज तिलहन व्यापार संघ सिरोंज के तत्वावधान में मंडी व्यापारियों ने कलेक्टर के नाम अनुविभागीय अधिकारी को तहसील परिसर में ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने नई मंडी में स्थानांतरण से पूर्व उनके हित में नीति बनाने और वर्ष 2005 के नियम लागू कर उसी के तहत प्लॉट आवंटित करने […]

You May Like