
टीकमगढ़। बड़ागांव थाना पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने मकान की पिछली खिड़की तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। फरियादी जमुना प्रसाद चतुर्वेदी ने मंगलवार सुबह भतीजे प्रमोद कुमार चतुर्वेदी के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जमुना प्रसाद ने बताया कि उनके छोटे भाई रामगोपाल तीन चार दिन पहले ओंकारेश्वर गए थे। घर में बहू ज्योति और छोटे बच्चे थे।
सोमवार रात करीब 10:30 बजे बहू ज्योति, बच्चे और जमुना प्रसाद की पत्नी बबली घर के अगले कमरे में सो गए। जमुना प्रसाद दूसरे कमरे में सो रहे थे। सुबह जब बबली और ज्योति ने देखा तो एक कमरे की पिछली दीवार की खिड़की टूटी हुई थी। चोरों ने रामगोपाल के कमरे से सोने का मंगलसूत्र, तीन अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी, दो हार, तीन जोड़ी चांदी की पायल, एक करधनीर और 10 हजार रुपए चुरा लिए। बड़ागांव थाना प्रभारी नरेंद्र वर्मा ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है।
