
भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक 36 साल के युवक ने एसिड़ पीकर आत्महत्या कर ली. युवक के आत्महत्या करने से अब उसके बच्चों के सिर से मां-बाप दोनों का साया उठ गया. पुलिस ने शव को पीए के लिए भेज दिया है. मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुट गई है.
जानकारी के मुताबिक 36 वर्षीय साबिर खान ने अपने घर में रखा एसिड पी लिया. एसिड़ पीने के बाद साबिर की तबियत बिगड़ने लगी. परिजनों ने तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां क्टरों ने साबिर को मृत घोषित कर दिया. परिवार के लोगों ने साबिर के लगातार तनाव में होने की जानकारी दी. परिवार ने बताया कि साबिर की पत्नी की मौत पहले चुकी है. इसके चलते वह लगातार तनाव में रहता था. शाबिर के दो बच्चे हैं और वह पंचर लगाने का काम करता था. निशातपुरा थाना पुलिस ने शव बरामद कर पीएम कराते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.
