फिल्म ‘सागवान’ का मुंबई में हुआ भव्य प्रीमियर

मुंबई, (वार्ता) राजस्थानी सिनेमा की बहुचर्चित फिल्म ‘सागवान’ के भव्य प्रीमियर यहां किया गया।

इस फिल्म में उदयपुर के जांबाज पुलिस ऑफिसर और हिमांशु सिंह राजावत ने मुख्य भूमिका निभायी है।लगभग 25 साल के लंबे अंतराल के बाद कोई ऐसी फिल्म आई है, जिसमें अभिनेता से लेकर निर्माता तक और सिंगर से लेकर एडिटर एवं कैमरामैन तक पूरी की पूरी टीम राजस्थान के स्थानीय कलाकारों की है। मुंबई में हुए इस प्रीमियर में बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की।

अभिनेता अली खान ने कहा, “अक्सर बॉलीवुड में हम नकली पुलिसवाले देखते हैं, लेकिन हिमांशु जी ने वर्दी की जो गरिमा और रीयल इन्वेस्टिगेशन पर्दे पर दिखाई है, वो काबिले तारीफ है।” वहीं सुनील पाल ने फिल्म के साफ-सुथरे कंटेंट और सामाजिक संदेश को सराहा।

फिल्म के निर्देशक और अभिनेता हिमांशु सिंह राजावत ने बताया कि यह फिल्म उन रीयल केस फाइलों पर आधारित है, जहाँ अंधविश्वास के कारण मासूमों की जान ले ली जाती है। उन्होंने कहा कि ‘सागवान’ का मकसद उस अश्लीलता को खत्म करना है जिसने ‘सागवान’ जैसे शब्द को फूहड़ गानों का पर्याय बना दिया था। अब लोग ‘सागवान’ का नाम सुनकर मुस्कुराएंगे नहीं, बल्कि पुलिस के इंसाफ पर गर्व करेंगे।

इस फिल्म में हिमांशु सिंह राजावत के साथ एहसान खान भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म 16 जनवरी को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

 

Next Post

वुलफार्ट ने आखिरी गेंद पर चौका लगाकर दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई सात विकेट से जीत

Thu Jan 15 , 2026
नवी मुम्बई (वार्ता) लिजेल ली (67) और शेफाली वर्मा (36) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स महिला ने बुधवार को यूपी वॉरियर्ज को सात विकेट से शिकस्त दी। लॉरा वुलफार्ट ने मैच की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। 155 रनों के लक्ष्य का पीछा […]

You May Like