कांग्रेस ने शहर भर में फूंके भाजपा सरकार के पुतले

ग्वालियर। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने आज शाम शहर भर में कई जगह जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किए। इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार की मनमानी सहन नहीं होगी।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र यादव के आह्वान पर ब्लॉक कमेटियों में ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष संदीप यादव, मुनेन्द्र भदोरिया, अनूप शिवहरे, रेखा जाटव, विनोद जैन, लक्ष्मी माथुर, उपेन्द्र सिंह राजपूत, राजेश खान, राजेश तौमर, कुलदीप व्यास, श्याम सुंदर श्रीवास्तव, अंसार खान के नेतृत्व में ये पुतले फूंके गए।

शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील के नाम पर देश की आर्थिक स्वायत्तता से समझौता किया जा रहा है और गरीबों को रोजगार की गारंटी देने वाली जनकल्याणकारी योजना मनरेगा का नाम बदलने एवं उसके अधिकारों में कटौती की साजिश गरीबों के हक पर सीधा डाका है। कांग्रेस पार्टी इस अन्याय को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा सरकार पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है। कफ सिरप कांड में जिम्मेदार मंत्री राजेंद्र शुक्ला पर कोई कार्रवाई भाजपा सरकार द्वारा नहीं की गई, सेना अधिकारी एवं महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मंत्री विजय शाह को संरक्षण देना तथा इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित जलप्रदाय से हुई मौतों के बावजूद मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर कार्रवाई न होना इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार दोषियों को बचाने और जनता की आवाज दबाने में लगी है।

पुतला दहन में प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा, संगठन महामंत्री इब्रहिम पठान, प्रदेश प्रवक्ता राम पांडे, वीर सिंह तौमर, उदल सिंह, प्रेम सिंह, राकेश अग्रवाल, श्रीमती सीमा समाधिया, भैयालाल भटनागर, आईटी सेल अध्यक्ष आदित्य सेंगर, पार्षद प्रमोद खरे, भूपेन्द्र तौमर, राजेश बाबू, अरविंद चौहान, राकेश शर्मा, कैलाश चावला, रचना कुशवाह, मनोरमा, जसवंत शेजवार, रशीद पहलवान, दिनेश पांडे पट्टू, संजीव दीक्षित, गिर्राज चंदोरिया, राकेश बाथम, संजय फड़तरे, आबिद नकवी, प्रमोद जेन, कोशलेन्द्र सिंह, अनिल कुशवाह, रामवीर गुर्जर सहित अनेक कांग्रेसजन शामिल थे।

*आज बुलाई साधारण सभा की बैठक*

आगामी 24 फरवरी को भोपाल में होने वाले विधानसभा घेराव में कांग्रेसजनो की भागीदारी के लिए पार्टी की साधारण सभा की बैठक कल शनिवार, 21 फरवरी को कांग्रेस भवन, शिन्दे की छावनी पर बुलाई गई है।

Next Post

रादुविवि कार्यपरिषद बैठक में ऑनलाइन सेंटर प्रभारी और सदस्य में तू-तू, मैं-मैं

Fri Feb 20 , 2026
जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की आयोजित बैठक में हंगामा और आंतरिक विवाद ने माहौल तनावपूर्ण बना दिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा उठाए गए 19 सूत्रीय मांगों के समाधान नहीं होने के विरोध में छात्रों के प्रदर्शन के बीच कार्यपरिषद के कई सदस्य बैठक से वॉकआउट कर गए। […]

You May Like