वंदे भारत ट्रेन के कोच में धुंआ भरने से मची अफरा तफरी, 15 मिनट तक रूकी रही ट्रेन

नयी दिल्ली, 05 अक्टूबर (वार्ता) नयी दिल्ली से वाराणसी जा रही वंदे भारत ट्रेन (ट्रेन संख्या 22416) के कोच सी-15 में रविवार शाम धुंआ भरने से अफरा तफरी मच गयी, जिसके चलते ट्रेन कानपुर के आगे रेललाइन पर करीब 15 मिनट रूकी रही।

स्थिति सामान्य होने के बाद ट्रेन गतंव्य के लिये रवाना हो गयी। ट्रेन में धुआं भरने के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है।

ट्रेन में सवार एक यात्री ने यूनीवार्ता को बताया कि धुंआ भरने से सभी लोग घबरा गए और अफरा तफरी की स्थिति बन गयी। ट्रेन 15 मिनट रूकी रहने के बाद अपने गतंव्य के लिए रवाना हो गयी। ट्रेन में धुंआ देखकर थोड़ी देर के लिए यात्रियों में हड़कंप मच गया और ट्रेन रूकते ही लोग अपनी सीट छोड़कर बाहर जाने लगे मगर थोड़ी देर में स्थिति सामान्य हो गयी।

Next Post

बरगवां रेलवे स्टेशन पर पार्किंग के नाम पर अवैध वसूली और चोरी का गोरखधंधा अधिकारी दे रहे संरक्षण

Sun Oct 5 , 2025
सिंगरौली 5 अक्टूबर। बरगवां रेलवे स्टेशन पर अवैध वसूली और चोरी के मामलों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। यहां पार्किंग के नाम पर चल रहे अवैध वसूली के गोरखधंधे में रेलवे विभाग के ही कुछ जिम्मेदार अधिकारी और ठेकेदारों की मिलीभगत सामने आई है। चौंकाने वाली बात यह है […]

You May Like