ग्वालियर: भगवान गिर्राज मंदिर मुरार का दो दिवसीय 53वां स्थापना दिवस रविवार को वैदिक रीति रिवाज के साथ मना।मंदिर के पुजारी पंडित मुकेश मोहन पांडे ने बताया कि अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। प्रातः भगवान गिर्राज का दूध दही से अभिषेक कर विशेष श्रंगार किया गया, सांयकाल छप्पन भोग एवं फूल बंगला सजाया गया, रात्रि में महाआरती के पश्चात प्रसादी का वितरण किया गया। मंदिर की स्थापना सन् 1973 में की गई थी। इस अवसर पर गिर्राज भक्त मंडल के भक्तगण मौजूद रहे।
Next Post
आल्हा की जयंती आज : मैहर और महोबा में भव्य आयोजनों की तैयारी
Mon May 25 , 2026
सतना : बुंदेलखंड की धरती के महान योद्धा और माँ शारदा के परम भक्त वीर आल्हा की जयंती आज 25 मई को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में गौरवशाली ढंग से मनाई जाएगी। 12वीं सदी के इस अमर महानायक और उनके भाई ऊदल की वीरता के किस्से आज भी बुंदेलखंड […]
