ग्वालियर में जल निकासी में बाधक अतिक्रमण हटाया

ग्वालियर: नगर निगम ग्वालियर द्वारा शहर में जल भराव वाले स्थानों को चिन्हित कर जल निकासी में बाधक एवं नालों पर बने अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई।
सिटी प्लानर एपीएस जादौन ने जानकारी देते हुए बताया कि नालों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही निरंतर की जा रही है। जिसके तहत आज वार्ड क्रमांक 64 के अंतर्गत शंकरपुर औद्योगिक क्षेत्र एवं शंकरपुर गांव में जल भराव की स्थिति निर्मित होने पर जल निकासी में बाधक 28 अस्थाई अतिक्रमण गुमटियां, चबूतरे, रैंप, जालियां, टीन शेड, दासे, पटिया, छप्परों इत्यादि को हटाया गया।

अतिक्रमण हटाने के पश्चात जल निकासी सुचारू रूप से प्रारंभ हुई। उक्त कार्यवाही में भवन अधिकारी राजीव सोनी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी विवेक त्यागी, सहायक यंत्री राकेश कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी अजय शर्मा, मदाखलत अधिकारी रवि कुमार कोरी शामिल हुए।

Next Post

BSF शस्त्र गुरुकुल में वृहद वृक्षारोपण

Sat Jul 12 , 2025
इंदौर: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के केंद्रीय शस्त्र प्रशिक्षण संस्थान इंदौर में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया. इस दौरान प्रशिक्षकों और अधिकारियों ने संस्थान परिसर में दो हजार से अधिक पौधे रोपित किए. उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनाए रखने का संकल्प दोहराना […]

You May Like

Play sound