BSF शस्त्र गुरुकुल में वृहद वृक्षारोपण

इंदौर: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के केंद्रीय शस्त्र प्रशिक्षण संस्थान इंदौर में सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया. इस दौरान प्रशिक्षकों और अधिकारियों ने संस्थान परिसर में दो हजार से अधिक पौधे रोपित किए. उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनाए रखने का संकल्प दोहराना था.
सीएसडब्ल्यूटी के महानिरीक्षक आलोक कुमार सिंह ने तरणताल परिसर के पास पीपल का पौधा रोपित किया, उन्होंने प्रशिक्षण में जुटे अधिकारियों से संवाद करते हुए कहा कि आज के दौर में शस्त्र प्रशिक्षक आधुनिक द्रोणाचार्य की भूमिका निभा रहे हैं, जो राष्ट्र की सुरक्षा की नींव मजबूत कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि पर्यावरण और राष्ट्र दोनों की सुरक्षा में एकसाथ योगदान देना हमारी जिम्मेदारी है. कार्यक्रम में उपमहानिरीक्षक राजन सूद, उपमहानिरीक्षक वीटी कायारकर, कमांडेंट तीर्थ आचार्य सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया और पौधारोपण कर पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई. वृक्षारोपण अभियान को संस्थान के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक समर्थन दिया. संस्थान द्वारा यह संदेश भी दिया, कि गुरु पूर्णिमा जैसे अवसरों पर केवल पूजन ही नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति कर्तव्य का भी निर्वहन किया जाना चाहिए.

Next Post

मैं प्रतिबद्ध लाडली बहनों को दी जाने वाली धीरे-धीरे करके तीन हजार तक पहुंचाएंगे

Sat Jul 12 , 2025
उज्जैन:मैं प्रतिबद्ध हूँ लाडली बहनों को प्रतिमाह दी जाने वाली राशि को धीरे-धीरे करके ₹3000 तक पहुंचाएंगे।लाडली बहनों की बात ही अलग है।आज बहनों के खाते में 1250 रुपए की राशि अंतरित की जाएगी।रक्षाबंधन के पहले ढाई सौ रुपए की अतिरिक्त राशि के साथ ₹1500 बहनों के खाते में अंतरित […]

You May Like