
देवास। एशियन गेम्स के सॉफ्ट टेनिस में देवास के जय मीणा ने कांस्य पदक हासिल किया हैं। जय के देवास आगमन पर स्वागत रैली निकाली जाएगी। सॉफ्ट टेनिस के कोच गौरव कदम ने बताया कि आईची नागोया जापान में चल रहे 20वें एशियन गेम्स में जय मीणा ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए भारत को सॉफ्ट टेनिस खेल के इतिहास में पहला पदक (कांस्य पदक) दिलाया है।
भारतीय सॉफ्ट टेनिस टीम के कोच सुदेश सांगते विश्वामित्र अवार्डी के सम्मान में 28 सितंबर को सुबह 10 बजे जवाहर चौक से शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए सयाजी द्वार तक स्वागत रैली निकाली जाएगी। सांगते ने अधिक से अधिक नागरिकों को शामिल होकर रैली को सफल बनाने का आग्रह किया है।
