हत्या कर जंगल में फेंकी गई थी युवक की लाश, प्रेम प्रसंग पर हुई थी हत्या

जबलपुर। बरगी थाना अंतर्गत ग्राम बींझा जंगल में मिले सत्येंद्र उईके 19 वर्षीय निवासी घुंसौर की हत्या की‌ गई थी। मामले में जांच के बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सिवनी निवासी आशीष की बहन से मृतक के प्रेम प्रसंग थे। जिसके चलते आशीष ने हत्या की योजना बनाई थी और अपने साथी सचिन यादव व अन्य के साथ सत्येंद्र को घूमने चलने का झांसा देकर जबलपुर लेकर आ गए थे और जंगल में उसकी गला घोटकर हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने सचिन यादव को हिरासत में ले लिया, जिससे पूछताछ चल रही है। साथ ही अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Next Post

सूने घर पर धावा, जेवर, नकदी पार 

Wed Sep 3 , 2025
जबलपुर। अधारताल थाना अंतर्गत अम्बेडकर कालोनी कटरा में चोरों ने एक सूने घर पर धावा बोल जेवर, नकदी पार कर दी। पुलिस ने बताया कि शिलान्त शिंघाड़े निवासी मोदा नागपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मां वर्तमान में नागपुर में रह रही है जो बीच बीच में जबलपुर आती रहती […]

You May Like