चिकित्सा जगत में होम्योपैथी का अहम महत्व

सीहोर। श्री सत्य साईं विश्वविद्यालय में विश्व होम्योपैथी दिवस पर सप्ताह व्यापी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनका उद्देश्य होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक करना था.

कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध लेखन, वाद-विवाद, चार्ट एवं मॉडल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. साथ ही ग्राम थूना एवं इंग्लिशपुरा में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीणों को होम्योपैथी उपचार की सुविधाएं प्रदान की गईं.

इसके अतिरिक्त, होम्योपैथी के प्रति जन-जागरुकता बढ़ाने हेतु एक रैली का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और लोगों को इस चिकित्सा पद्धति के लाभों से अवगत कराया. कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञ व्याख्यान भी आयोजित किया गया, जिसमें डॉ. सुसेन थॉमस ने होम्योपैथी के महत्व एवं आधुनिक चिकित्सा में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला. यह संपूर्ण कार्यक्रम कुलगुरु डॉ. मुकेश तिवारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ.

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. उमेश पांडे, कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुसेन थॉमस सहित विभाग के सभी शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया. उक्त कार्यक्रम का समापन 10 अप्रैल को किया जाएगा. इस अवसर पर संस्था में होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनिमैन की 271 वीं जयंती के रूप में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी

 

 

Next Post

जबलपुर से एलायंस एयर की उड़ानें बंद, पुन: संचालन की उठी मांग

Thu Apr 9 , 2026
जबलपुर: एलायंस एयर द्वारा जबलपुर से अपनी उड़ान सेवाओं को बंद किया जाना पूरे महाकौशल क्षेत्र के लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ है। इस निर्णय से न केवल यात्रियों को असुविधा हो रही है, बल्कि व्यापार, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों को भी गंभीर कठिनाइयों का […]

You May Like

मनोरंजन