श्रीलंका में भूस्खलन, बाढ़ की चेतावनी जारी

कोलंबो, 19 जनवरी (वार्ता) श्रीलंका के कई जिलों और प्रांतों में रविवार को भूस्खलन और बाढ़ की चेतावनी जारी की गयी।

नेशनल बिल्डिंग एंड रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (एनबीआरओ) ने बदुल्ला, कैंडी, कुरुनेगला और मटाले जिलों के लिए भूस्खलन की चेतावनी जारी की, जो सोमवार सुबह तक प्रभावी रहेगी।

सिंचाई विभाग ने पूर्वी और उत्तर मध्य प्रांतों, खासकर महावेली नदी बेसिन के निचले इलाकों के लिए बाढ़ की चेतावनी जारी की। यह चेतावनी मंगलवार सुबह तक प्रभावी रहेगी, क्योंकि नदी के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश जारी है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पूर्वी मानसून वर्तमान में सक्रिय है और आने वाले दिनों में बारिश जारी रहने का अनुमान है।

Next Post

15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को

Sun Jan 19 , 2025
सतना /भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को जागरूक करने एवं प्रजातंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विधानसभा स्तर एवं मतदान केन्द्र स्तर पर 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन 25 जनवरी को किया जायेगा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण […]

You May Like