15वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को

सतना /भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाताओं को जागरूक करने एवं प्रजातंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विधानसभा स्तर एवं मतदान केन्द्र स्तर पर 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन 25 जनवरी को किया जायेगा।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग वर्मा ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा स्तर और मतदान केन्द्र स्तर पर समारोहपूर्वक प्रातः 11 बजे से 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिये हैं।

Next Post

रणजी ट्रॉफी के लिये राजस्थान क्रिकेट टीम घोषित

Sun Jan 19 , 2025
जयपुर, 19 जनवरी (वार्ता) राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) ने रणजी ट्रॉफी के जयपुर में विदर्भ के विरुद्ध 23 जनवरी से खेले जाने वाले मैच के लिये रविवार को महिपाल लोमरोर के नेतृत्व में 15 सदस्यीय राजस्थान रणजी टीम घोषित की। आरसीए के मीडिया प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि टीम […]

You May Like