लखनवास से दूधिया दीवान जोड़ तक बनेगी 15 करोड़ की सड़क

लखनवास: लखनवास कस्बे में शनिवार को राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार द्वारा लखनवास में आयोजित समारोह में ब्यावरा विधानसभा के तहत लगभग 26 करोड़ 79 लाख से होने वाले विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया.लखनवास में 1.59 करोड़ रुपये के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया. इस अस्पाताल के संचालित होने से लखनवास सहित आसपास क्षेत्र के नागरिकों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सकेगा.

राज्यमंत्री श्री पंवार ने 15 करोड़ रुपए की लागत से लखनवास से दूधिया दीवान जोड़ तक 7.70 किलोमीटर सडक़ का भूमि पूजन किया. उन्होंने कहा कि इस सडक़ का निर्माण समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ किया जाये.ग्राम पंचायत गांगाहोनी, आमडोर, पाडलीगुसाई, लखनवास, सीलखेड़ा, भंवास, पातलापानी, तरेना, बगवाज, बेरियाखेड़ी, सेमलापार, टोड़ी, चुकल्या, खेजड़ा महाराजा, कुंडीखेड़ा, आगर, सुंदरपुरा में विभिन्न निर्माण कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया.
नाराजगी जताते हुए दी हिदायत
इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री पंवार ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि कार्यक्रम में राज्य शासन का मंत्री एवं और भी कई अतिथिगण आये है और विभाग का कोई भी अधिकारी स्वागत नहीं कर रहा है, यह व्यवहार ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि मैं इसमें ज्यादा आगे नहीं जाना चाहता हूं आगे से ध्यान रखे.
विकास कार्यो की निगरानी करेंगे
राज्यमंत्री पंवार ने कहा कि वह हर हफ्ते इसी रोड से अपने गांव सेमलापार आते-जाते है. विकास कार्यों की निगरानी करेंगे. उन्होंने कहा कि लखनवास में और भी विकास कार्य किए जाएंगे, जिसमें बस स्टैंड से गांव में जाने वाले मार्ग पर पुलिया निर्माण 50 लाख भी शामिल है, जिसका टेंडर हो गया. जल्द ही भूमिपूजन किया जाएगा. रामलीला मैदान में जल्द ही पेवर्स लगाए जाएंगे. कहा कि पशु चिकित्सालय में जल्द ही पशुओं को स्वस्थ सेवाएं मिले इसके लिए भी कार्य किया जाएगा.
पेयजल की समुचित व्यवस्था हो
गर्मी के दिनों में पेयजल की व्यवस्था करने के लिए हिदायत देते हुए कहा कि ग्रामों में पेयजल की व्यवस्था की जाए चाहे कहीं से कैसे भी हो. यदि पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई, तो कार्रवाई की जाएगी. इस अवसर पर आसपास की 15-16 ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि मौजूद थे

Next Post

जामा मस्जिद में ईद पर उमड़ा जनसैलाब, दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी

Sat Mar 21 , 2026
नयी दिल्ली, 21 मार्च (वार्ता) दिल्ली के जामा मस्जिद में शनिवार सुबह ईद-उल-फितर की विशेष नमाज अदा करने के लिए अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ पड़ा। इस ऐतिहासिक मस्जिद और इसके आसपास के इलाकों में उत्सव के परिधानों में सजी भारी भीड़ देखी गई, जहां लोगों ने एक-दूसरे को गले लगकर […]

You May Like