रीवा मेडिकल कॉलेज की बड़ी पहल: GMH और SGMH में मरीजों को मिलेगी राहत

रीवा :चिकित्सा महाविद्यालय रीवा से संबद्ध गांधी स्मारक चिकित्सालय (GMH) एवं संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय (SGMH) में मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा को देखते हुए प्रबंधन ने बड़ी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं।

जन्म प्रमाण-पत्र – छुट्टी के साथ ही मिलेगा

अब जन्म प्रमाण-पत्र मरीज की छुट्टी के समय ही उपलब्ध कराया जाएगा। इसके वितरण के लिए आयुष्मान कार्यालय में एकल काउंटर की व्यवस्था की गई है, जो सप्ताह के सातों दिन सुबह 10:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक संचालित रहेगा।

मृत्यु प्रमाण-पत्र – उसी दिन मिलेगा, चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे

मृत्यु प्रमाण-पत्र संबंधित मृतक के परिजनों को मृत्यु की दिनांक को ही उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए संबंधित कार्यालय सप्ताह के सातों दिन सुबह 10:00 से शाम 06:00 बजे तक खुले रहेंगे, जिससे परिजनों को प्रमाण-पत्र के लिए बार-बार अस्पताल के चक्कर न लगाने पड़ें।

. OPD दवा वितरण केन्द्र – अब शाम तक खुले रहेंगे

OPD दवा वितरण केन्द्र के सभी काउंटर शाम 03:00 बजे तक अथवा डॉक्टर द्वारा अंतिम मरीज के परीक्षण तक, जो भी बाद में हो, खुले रहेंगे। ताकि परामर्श लेने वाले किसी भी मरीज को दवा लेने में परेशानी न हो।

GMH में भर्ती सभी मरीजों के आवश्यक पंजीयन, जांच एवं अन्य प्रक्रियाएं GMH के अंदर ही पूरी की जाएंगी। इसके लिए किसी भी भर्ती मरीज को SGMH भेजने की जरूरत नहीं होगी।

Next Post

किसान को दी जान से मारने की धमकी

Mon Oct 12 , 2026
इंदौर:राऊ थाना क्षेत्र के रंगवासा में खेत के सीमांकन और तार फेंसिंग को लेकर पड़ोसी के बीच विवाद हो गया। किसान ने पड़ोसी पर गाली-गलौज करने, खेत पर कब्जा करने और उसे व उसके भाई को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज […]

You May Like

Play sound