
सागर। नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री द्वारा वसूली की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी वसूली की समीक्षा के दौरान निगमायुक्त ने मकरोनिया नगरपालिका पर माह सितम्बर 2025 तक जलकर राशि रू. 12 करोड़ 13 लाख 18 हजार 726 रुपए बकाया होने के कारण अंतिम नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। जलप्रदाय शाखा द्वारा जारी किए गए नोटिस में लेख किया गया है कि 6 अक्टूबर तक बकाया जलकर राशि का भुगतान अनिवार्य रूप से नगर निगम को किया जावे, अन्यथा की दशा में 7 अक्टूबर से जलप्रदाय बंद कर दिया जावेगा।
नगर निगम आयुक्त ने बताया गया कि पेयजल की सप्लाई में प्रति माह लगभग राशि रू. 1.5 करोड़ का व्यय करना पड़ रहा है। मकरोनिया नगर पालिका को 01अप्रेल 2024 से बल्क कनेक्शन के द्वारा जलप्रदाय किया जा रहा है जिसकी राशि जमा नही की जा रही है।
