
जबलपुर। मप्र के चार जिलों में अपराध करने वाले फरार ईनामी आरोपी को तिलवारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी जनवरी माह में हुई चाकूबाजी के प्रकरण में लंबे समय से फरार था। इस दौरान उसने इंदौर, नागपुर, छिंदवाड़ा में फरारी काटी।
टीआई बृजेश मिश्रा ने बताया कि नीलेश सिंह लोधी 30 वर्ष निवासी भड़पुरा भेड़ाघाट प्रॉपर्टी डीलर है। 11 जनवरी 26 को विशाल मेगामार्ट के पास जित्तु पटेल ने प्रापर्टी विवाद पर चाकू से हमला कर दिया था । पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया था। आरोपी की गिरफ्तारी पर पांच हजार रूपए का ईनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी जित्तू उर्फ जितेन्द्र पटेल गढा स्टेशन के पास आ रहा है सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी जित्तू उर्फ जितेन्द्र पटैल पिता स्व.मानकलाल पटैल 30 वर्ष निवासी रेवा कालोनी चौकीताल थाना भेडाघाट को दबोच लिया। जिसके कब्जे से एक बटनदार धारदार चाकू जब्त किया गया। पूछताछ करने पर नीलेश सिंह लोधी पर उक्त चाकू से हमला करना स्वीकार किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करते हुये प्रकरण में धारा 25 आम्र्स एक्ट का इजाफा किया गया एवं न्यायालय समक्ष पेश करते हुये आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल निरूद्ध कराया गया।उल्लेखनीय है कि आरोपी जित्तू उर्फ जितेन्द्र पटेल शातिर अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है जिसके खिलाफ मध्यप्रदेश के मैहर, सिवनी, नरसिहंपुर एवं जबलपुर में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
