
शाजापुर। जिले के ग्राम बापचा में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई. युवक खेत पर काम कर रहा था. तभी वह करंट की चपेट में आ गया. परिजन उसे जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. नगर के लालघाटी थाना क्षेत्र के ग्राम बापचा में खेत पर काम करते समय एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई. यह घटना सोमवार सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच हुई. परिजन युवक को निजी वाहन से शाजापुर जिला अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान 30 वर्षीय राकेश पिता दरियाव सिंह के रूप में हुई है. बताया जाता है कि राकेश अपने खेत में काम कर रहे थे. तभी अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गए. घटना के बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए. उन्होंने तत्काल राकेश को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.
