नयी दिल्ली, 7 अगस्त (वार्ता) सैमसंग इंडिया ने कंपनी के विशेष सामाजिक दायित्व कार्यक्रम (सीएसआर), ‘सैमसंग इनोवेशन कैंपस’ (एसआईसी) के इस वर्ष के संस्करण की घोषणा की है जिसमें सार्वजनिक क्षेत्र के संगठनों के साथ युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में इंडस्ट्री के लिए ज़रूरी कौशल सिखाने के लिए बनाया गया है।
सॅमसंग इंडिया की शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार यह कार्यक्रम ‘भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र कौशल परिषद’ ( ईएसएससीआई) और ‘टेलीकॉम सेक्टर स्किल काउंसिल’ (टीएसएएससी) के साथ मिलकर लागू किया जाएगा। इन साझेदारियों के ज़रिए, सैमसंग का लक्ष्य 10 राज्यों में 20,000 युवाओं को एआई की ट्रेनिंग देना है। सैमसंग के एआईसी कार्यक्रम काय यह चौथा साल है। इसमें 18-25 साल के युवाओं को व्यवहारिक एआई ट्रेनिंग, प्रोजेक्ट-आधारित शिक्षा , मार्ग निर्देकशन और वास्तविक दुनिया के अनुप्रयोगों से परिचित कराया जाएगा।
कंपनी के दक्षिण-पश्चिम एशिया बाजार के प्रभारी अध्यक्ष एवं सीईओ जेबी पार्क ने कहा, ” एसआईसी के ज़रिए, हम एआई प्रतिभा की अगली पीढ़ी में निवेश कर रहे हैं, और युवा भारतीयों को वह ज्ञान, आत्मविश्वास और प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने में मदद कर रहे हैं जो भारत की इनोवेशन यात्रा में योगदान देने के लिए ज़रूरी है। भारत में अपने 30 साल पूरे करने के मौके पर, हम देश के ग्लोबल एआई लीडर बनने के विज़न का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम ऐसे टैलेंट को निखार रहे हैं जो देश के भविष्य को आकार देगा।”
