इंदौर: रावजी बाजार थाना क्षेत्र में मकान की तीसरी मंजिल से गिरने के कारण एक युवक की मौत हो गई. मामले में पुलिस जांच कर रही है.थाना प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि मृतक की पहचान 26 वर्षीय आकाश, पिता लक्ष्मीकांत साहू निवासी गाड़ी अड्डा के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि आकाश अपने घर की तीसरी मंजिल पर मौजूद था.
इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया, गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं. परिजन और आसपास के लोग उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज, मामले की जांच कर रही है
