महाकुम्भ मेला के दौरान मझगवां-चित्रकूट मुख्य मार्ग में खुदाई प्रतिबंधित

सतना /महाकुम्भ मेला प्रयागराज एवं चित्रकूट क्षेत्र में बीएसएनएल नेटवर्क दुरस्त रखने के लिए भारत सरकार द्वारा निर्देशित किया गया है। मझगवां-चित्रकूट मार्ग में बीएसएनएल का ऑप्टिकल फाइबर केबल कार्य कर रहा है। जो नल जल विभाग द्वारा निरंतर खुदाई के कारण क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। जिसके कारण चित्रकूट में बीएसएनएल नेटवर्क टीक रखने में कठिनाई आ रही है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अनुराग वर्मा ने आदेश जारी कर कहा है कि महाकुम्भ मेला के दौरान 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक मझगवां से चित्रकूट मुख्य मार्ग में खुदाई से संबंधित सभी प्रकार के कार्य पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। जिससे महाकुम्भ मेला के दौरान बीएसएनएल दूर संचार सुविधाओं को सुचारू एवं निरंतर रूप से संचालित किया जा सके।

Next Post

स्कूल प्रबंधक और स्कूल बस संचालकों की बैठक 23 जनवरी को

Tue Jan 21 , 2025
सतना /उच्च न्यायालय की इंदौर खण्डपीठ द्वारा स्कूल बच्चों की बसों में सुरक्षित आवागमन के लिए दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं। निर्देशों के परिपालन में 23 जनवरी को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर अनुराग वर्मा की अध्यक्षता में जिले के समस्त स्कूल प्रबंधक और स्कूल बस संचालकों की […]

You May Like