इंदौर की कंपनी की जालसाजी: शहर के व्यापारी को लगाया 15 लाख का चूना

जबलपुर:ट्रांसकेट रिटेल प्राइवेट कंपनी इंदौर ने शहर के व्यापारी को 15 लाख रूपए का चूना लगा दिया। साबुन की 900 पेटी बुकिंग करते हुए रकम लेने के बाद डिलेवरी नहीं की। माढ़ोताल पुलिस ने विश्वासघात करने वाले कंपनी के दो डायरेक्टरों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली हैंं।पुलिस के मुताबिक आदित्य माहेश्वरी की कटंगी बाईपास माढोताल बंग डिस्ट्रीब्यूटर के नाम से फर्म है।

फर्म में कास्मेटिक (जनरल आइटम) व खाने पीने का सामान का थोक व्यापार का काम है। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अतुल पाल डायरेक्टर ट्रांसकेट रिटेल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी इंदौर मप्र को पिछले कई वर्षो से जानता हैं, अतुल पाल के साथ राम साहू भी कंपनी का डायरेक्टर है। 18 अक्टूबर 2024 को ट्रांसकेट कंपनी के डायरेक्टर अतुल पाल एवं राम साहू से मोबाईल नंबर से लाईफ बाय कंपनी की साबुन 40 रूपए पर एक कीमत वाली साबुन के संबंध में बात हुयी थी, बात होने के बाद ट्रांसकेट कंपनी के डायरेक्टर अतुल पाल एवं राम साहू को लाईबाय साबुन के 900 पेटी साबुन की बुकिंग किया था।

उसी की पहली दो किस्त 6 लाख एवं 6,28,500 रूपए एवं दूसरी किस्त 19 अक्टूबर को 3, 51,000 रूपए अपने बैंक अकाउंट एचडीएफसी बैंक शाखा कटनी जबलपुर से कंपनी ट्रांसकेट रिटेल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी इंदौर के खाता पर किया था। कंपनी के अतुल पाल एवं राम साहू के द्वारा द्वारा बुक किया गया माल 7 दिवस के अंदर डिलेवर कराने के लिए कहा गया था किन्तु आज दिनांक तक न 900 पेटी साबुन डिलेवर कराया गया न ही 15, 79, 500 रूपए वापस किये गये ।

Next Post

प्रॉपर्टी ब्रोकर ने लगाई तीन लाख की चपत, मामला दर्ज

Sat Jul 12 , 2025
जबलपुर: ग्रीन सिटी स्थित एक प्रॉपर्टी बेचने के नाम पर प्रॉपर्टी ब्रोकर ने युवक को तीन लाख रूपए की चपत लगा दी। पीडि़त ने अब मामले की शिकायत बेलबाग थाने में की। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया हैं। पुलिस के मुताबिक रुपान्जली ठाकुर पिता अशोक कुमार ठाकुर […]

You May Like