बाबा साहब की जयंती पर बाल भवन में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम

ग्वालियर। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को प्रात: 11.30 बजे बाल भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। इस आयोजन में बाबा साहब अंबेडकर के जीवन पर केन्द्रित व्याख्यान होंगे। साथ ही हितग्राहियों को सम्मानित किया जायेगा। यह आयोजन वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में होगा। अंबेडकर जयंती पर जिले की ग्राम पंचायतों में विशेष गाम सभाओं का आयोजन होगा। साथ ही सम्पूर्ण जिले में जगह-जगह बाबा साहब पर केन्द्रित कार्यक्रम होंगे।

*कांग्रेस नमन करेगी*

अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव के नेतृत्व में प्रातः 9 बजे फूलबाग स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजली अर्पित की जाएगी। सुरेन्द्र यादव ने बताया कि प्रातः 9 बजे सभी कांग्रेसजन सीधे अंबेडकर पार्क पहुंचेंगे जहां पर बाबा साहेब को माल्यार्पण कर पुष्पांजली अर्पित की जाएगी, कार्यक्रम में विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस, जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, मंडलम कांग्रेस, सेक्टर, महिला कांग्रेस, सेवादल, यूवा कांग्रेस, एनएसयूआई, विभाग प्रकोष्ठ, पार्षद सहित समस्त कांग्रेसजन सम्मिलित रहेंगे।

*पूर्व संध्या पर 101 दीप जलाकर श्रद्धासुमन अर्पित किए*

गभारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर अंबेडकर पार्क फूलबाग स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर आज सोमवार शाम 101 दीपक जलाकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया, मोर्चे के जिलाध्यक्ष संतोष गोडयाले सहित पार्टी के वरिष्ट नेता उपस्थित थे।

बस्ती चलो अभियान

*विवेकानंद मंडल ने अंबेडकर प्रतिमा पर चलाया स्वच्छता अभियान, किया दीपदान*

भारतीय जनता पार्टी द्वारा “बस्ती चलो अभियान” के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद मंडल के वार्ड 52 स्थित बौद्घ नगर पार्क में स्थित अंबेडकर प्रतिमा की धुलाई कर माल्यार्पण कर दीपदान किया। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री जवाहर प्रजापति ने कहा कि महापुरुषों के जीवन से सदैव प्रेरणा मिलती है, हमें उन्हीं के मार्ग पर चलकर समाज की सेवा करनी चाहिए। मंडल अध्यक्ष अमर कुटे ने बस्ती चलो अभियान में होने वाले अन्य कार्यक्रम की जानकारी दी। इस अवसर पर जंडेल गुर्जर, गोपाल जाटव, ममता आर्य, सुनील भदौरिया, राकेश कटारे, शकुंतला तोमर, सुनीता किरार, लव राठौर, आशीष शर्मा, शैलेंद्र तोमर, मोहनलाल अग्रवाल, रामचंद चंदेले, प्रदीप शिर्के सहित क्षेत्रीय लोग बड़ी संख्या मौजूद थे।

Next Post

झूठी लूट का पर्दाफाश: फरियादी ही निकला मास्टरमाइंड, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Mon Apr 13 , 2026
आलीराजपुर। जिले में पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए कथित लूट की घटना को झूठा साबित कर दिया। थाना सोंडवा क्षेत्र में हुई इस घटना में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि लूट की कहानी खुद फरियादी ने अपने साथियों के साथ मिलकर रची थी। पुलिस ने […]

You May Like