शराब ठेकेदार के कार्यालय में हमला

जबलपुर: बरेला क्षेत्र में बीती रात दहशत और आतंक का माहौल उस समय बन गया जब लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से लैस करीब डेढ़ दर्जन बदमाशों ने एक शराब ठेकेदार के कार्यालय पर हमला कर दिया। ये सभी बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे ताकि उनकी पहचान न हो सके।

घटना को अंजाम इस तरह दिया गया जैसे किसी फिल्म का हिंसक दृश्य हो। बदमाशों ने सबसे पहले ठेकेदार के कार्यालय के बाहर खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाया और एक-एक कर उन्हें चकनाचूर कर डाला। इसके बाद इन्होंने कार्यालय के अंदर घुसकर जमकर तोड़फोड़ की।

Next Post

छत्तीसगढ मुठभेड़ में 27 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद, एक घायल

Wed May 21 , 2025
नारायणपुर 21 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के चार विभिन्न जिलों के सुरक्षा बलों के जवानों ने बुधवार को हुई मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए सुरक्षाबलों ने 27 नक्सलियों को ढेर कर दिया और कई अन्य घायल हुये हैं। मुठभेड़ के दौरान एक जवान शहीद हो गया और एक अन्य […]

You May Like