पन्ना: दिनांक 18 अगस्त को पन्ना टाइगर रिजर्व के परिक्षेत्र हिनौता अन्तर्गत हाथी रेजुवेनेशन कैम्प का शुभारंभ किया गया जिसका समापन कार्यक्रम आज किया गया। रेजुवेनेशन कैम्प के दौरान पार्क के समस्त 19 हाथियों का स्वास्थ्य परीक्षण नानाजी देशमुख पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर के चिकित्सक दल द्वारा किया जाकर आवश्यक सेम्पल एकत्रित किये गयेे।
समापन कार्यक्रम में नरेश सिंह यादव क्षेत्र संचालक, पन्ना टाइगर रिजर्व, मोहित सूद, उप संचालक, पन्ना टाइगर रिजर्व, डॉ के.पी.सिंह, वरिष्ठ पशु चिकित्सक, नानाजी देशमुख पशुचिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर, डॉ, संजीव कुमार गुप्ता, वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक संचालक पन्ना/मड़ला, परिक्षेत्र अधिकारी हिनौता एवं अन्य अधिकारी कर्मचारियों उपस्थित रहे। इस अवसर पर हाथियों को उनके पसंद के फल जैसे कैला, सेव, तरबूजा, गन्ना एवं पौष्टिक आहार जैसे मेवे के लड्डू आदि आदि खिलाये गये। रेजुवेनेशन कैम्प के दौरान हाथी महावतों के मध्य खेल कूद प्रतियोगितायें आयोजित की गई जिसमें कबड्डी, खो-खो, बॉलीवॉल एवं रस्साखींच आदि प्रतियोगितायें आयोजित की गई।
