दतिया में पुलिस ने जबरन घर में घुसकर तोड़फोड़ और दुर्व्यवहार किया

दतिया: दतिया में पुलिस पर जबरन घर में घुसकर तोड़फोड़ और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है जबकि पुलिस का कहना है कि वह कट्टा रखने वाले की तलाश कर रही थी। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मियों ने जबरन उनके घर में प्रवेश किया और बिना कोई आधार के उनका उत्पीड़न किया। मामले में पुलिस ने घर में तलाशी ली और सामान को नुकसान पहुंचाया। चार पुलिसकर्मी और एक प्राइवेट वाहन चालक सैंथरी गांव में चंद्रप्रकाश कुशवाहा के घर पहुंचे।

पुलिसकर्मी रिंकू नामक एक युवक की तलाश में थे। चंद्रप्रकाश की पत्नी ने बताया कि उनका बेटा घर पर नहीं था, लेकिन पुलिस ने उनकी बात को नजरअंदाज किया और दुर्व्यवहार किया। थाना प्रभारी अनफसुल खान भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घर में तलाशी के दौरान घरेलू सामान को नुकसान पहुंचाया। ग्रामीणों ने घटना के विरोध में कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामकिंकर गुर्जर के नेतृत्व में एसपी को ज्ञापन सौंपा है।

Next Post

शासकीय भूमि से हटाओ अतिक्रमण

Tue Mar 18 , 2025
हाईकोर्ट ने चार सप्ताह में कार्यवाही के दिये निर्देश जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट ने निवाड़ी जिले की पृथ्वीपुर तहसील के ग्राम मड़वा में चारागाह के लिये आरक्षित शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के मामले को सख्ती से लिया। चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत व जस्टिस विवेक जैन की युगलपीठ ने मामले का […]

You May Like