नशे में धुत जवान ने जमकर मचाया उत्पात

जबलपुर। नशे में धुत सेना के जवान ने गुरुवार देर रात जमकर उत्पात मचाया। कैंट थाना के सदर इलाके में बाइक सवार जवान ने पहले तो तीन लोगों पर धारदार हथियार से हमला किया। उसके बाद सेना कैंपस में जाकर छुप गया।

स्थानीय लोगों ने जवान को पकड़ने को कोशिश की, पर सैनिकों ने यह कहते हुए अंदर जाने से मना कर दिया कि यह आर्मी का एरिया है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कैंट थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों की शिकायत पर जवान के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद जवान की बुलेट मौके पर ही छूट गई थी, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है।

धमकी दी, फिर चाकू से हमला किया

गुरुवार रात को होली को लेकर सदर एरिया में काफी भीड़ थी। उसी दौरान बुलेट पर जवान वहां से निकला। बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में धुत था। जवान लहराते हुए बुलेट चला रहा था। इसी दौरान वह चौराहे पर खड़े होकर लोगों से बहस करने लगा। उन्हें सड़क से दूर हटने को कहा। इस बात पर लोगों ने उससे कहा कि बहुत रास्ता है, यहां से निकल जाओ। इतना सुनते ही जवान ने गोली मारने की धमकी दी। फिर बाइक खड़ी कर दी। डिक्की से चाकू निकाल कर लोगों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

Next Post

होली पर जमकर उड़ा रंग-गुलाल

Fri Mar 14 , 2025
भाईचारे के साथ मनाया रंगों का त्योहार पारंपरिक फागों और नृत्य से मनाया पर्व   नवभारत, जबलपुर। फाल्गुन माह में आने वाली होली का पर्व इस बार भी बड़े ही धूमधाम से संस्कारधानी में मनाया गया। पारंपरिक फागों, नृत्य के साथ-साथ हर्बल गुलाल के साथ जगह-जगह होली के विभिन्न कार्यक्रम […]

You May Like