होली पर जमकर उड़ा रंग-गुलाल

भाईचारे के साथ मनाया रंगों का त्योहार

पारंपरिक फागों और नृत्य से मनाया पर्व

 

नवभारत, जबलपुर। फाल्गुन माह में आने वाली होली का पर्व इस बार भी बड़े ही धूमधाम से संस्कारधानी में मनाया गया। पारंपरिक फागों, नृत्य के साथ-साथ हर्बल गुलाल के साथ जगह-जगह होली के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जहां पर लोगों ने रंग गुलाल और फूलों से खूब होली खेली। होली वाले दिन सुबह से ही लोग एक दूसरे के घर पहुंच कर रंग गुलाल लगाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही सभी ने मन- मुटाव और बुराइयों को भूलकर एक- दूसरे को गले लगा कर भाईचारे के साथ होली का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर शहर की सड़कों,कॉलोनी गली- मोहल्ला आदि सभी जगह पर जमकर रंग- गुलाल उड़ा,लोगों ने खूब उत्साह और उमंग के साथ होली खेली।

हर्बल गुलाल के साथ मिट्टी और गेरू से होली

पिछले कई वर्षों से यह देखा जा रहा है कि लोग केमिकल वाले कलरों को छोड़कर अब पीली मिट्टी और गेरू के साथ होली खेलना पसंद करते हैं। हर्बल गुलाल से तो लोगों होली खेलते हैं लेकिन अब लोग पीली मिट्टी और लाल गेरू से भी होली खेलना पसंद करते हैं। जोकि नुकसान भी नहीं करती है और होली के बाद जल्दी ही शरीर से छूट भी जाती है। जिसके चलते गुलाल साथ-साथ गेरू और पीली मिट्टी की ही होली खेली गई।

Next Post

नहाते समय डूबे डॉक्टर की मौत

Fri Mar 14 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email जबलपुर। नेताजी सुभाष चंद्र मेडिकल कॉलेज जूनियर डॉक्टर की घाट में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया लेकिन देर […]

You May Like

मनोरंजन