यशवंतपुर और गया के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

भोपाल,11 (अप्रैल) ग्रीष्मकाल में अतिरिक्त यात्री यातायात को कम करने के लिए रेलवे ने यशवंतपुर और गया के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने आज बताया कि रेलवे ने गाड़ी संख्या 06563/06564 यशवंतपुर-गया-यशवंतपुर समर स्पेशल ट्रेन 10-10 ट्रिप चलाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) के भोपाल रेल मंडल के इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल, कटनी और सतना स्टेशन होते हुए अपने गन्तव्य को जाएगी।

उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 06563 यशवंतपुर-गया समर स्पेशल ट्रेन 12 अप्रैल से 14 जून तक प्रत्येक शनिवार को यशवंतपुर स्टेशन से 07:30 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन रविवार को इटारसी 12:45 बजे, पिपरिया 13:50 बजे, नरसिंहपुर 14:40 बजे, मदनमहल दोपहर 15:55 बजे, कटनी 19:58 बजे, सतना 19:20 बजे पहुँचकर और तीसरे दिन 08:15 बजे गया स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 06564 गया-यशवंतपुर समर स्पेशल ट्रेन 14 अप्रैल से 16 जून 2025 तक प्रत्येक सोमवार को गया स्टेशन से रात्रि 23:45 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन सतना 09:25 बजे, कटनी 10:40 बजे, मदनमहल 12:23 बजे, नरसिंहपुर 13:33 बजे, पिपरिया 14:38 बजे, इटारसी 16:10 बजे पहुँचकर और तीसरे दिन रात 21:30 बजे यशवंतपुर स्टेशन पहुँचेगी।

यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में यलहंका जंक्शन, धर्मावरम, अनंतपुर, गुत्ती जंक्शन, डोन जंक्शन, कर्नूलु सिटि, महबूबनगर, काचीगुडा, काजीपेट, रामागुंडम, बल्लारशाह, नागपुर, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम और अनुग्रह नारायण रोड स्टेशनों पर रुकेगी। इस स्पेशल ट्रेन में वातानुकूलित तृतीय श्रेणी सहित शयनयान श्रेणी एवं द्वितीय सामान्य श्रेणी के कोच होंगे।

Next Post

प्रहलाद पटेल को निशाने पर लिया जीतू पटवारी ने

Fri Apr 11 , 2025
भोपाल, 11 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल के आज एक वायरल वीडियो के मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उन्हें निशाने पर लिया है। श्री पटवारी ने इस वीडियो को साेशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है, “ये हैं भाजपा के पूर्व केंद्रीय […]

You May Like