प्रहलाद पटेल को निशाने पर लिया जीतू पटवारी ने

भोपाल, 11 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश के श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल के आज एक वायरल वीडियो के मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उन्हें निशाने पर लिया है।

श्री पटवारी ने इस वीडियो को साेशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है, “ये हैं भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान में मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल। दंभ से भरे मप्र भाजपा के ये नेताजी जनता को अब ‘नौटंकीबाज’ कह रहे हैं। ये वहीं हैं, जिन्होंने पहले जनता को भिखारी भी कहा था। प्रदेशवासियों, इन्होंने पहले भी माफी नहीं मांगी थी। अहंकार बता रहा है येे अभी भी माफी नहीं मांगेंगे।”

लगभग नौ सैकंड की अवधि वाले इस वीडियो में श्री पटेल एक कार में आगे की सीट पर बैठे हैं और वे किसी व्यक्ति की ओर देखते हुए टिप्पणियां करते हैं, हालाकि संबंधित व्यक्ति वीडियो में दिखायी नहीं दे रहा है। इस वीडियो में वे वाहनचालक से वाहन आगे बढ़ाने के लिए भी कहते हुए सुने जा रहे हैं।

हालाकि यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका कि यह वीडियो किस समय का है। माना जा रहा है कि यह वीडियो एक दो दिन पुराना ही है। श्री पटेल आज नरसिंहपुर जिले की यात्रा पर थे। जबकि पिछले एक दो दिनों के दौरान वे भिंड, शिवपुरी और गुना जिलों के दौरे पर थे।

Next Post

उज्जैन, हरियाणा, सारणी के कलाकारों का दिखा जलवा, 21 झांकियों का रहा आकर्षण 

Fri Apr 11 , 2025
इटारसी। श्री हनुमान जन्मोत्सव के तहत स्वप्नेश्वर हनुमान धाम मंदिर समिति द्वारा आज शाम श्री द्वारिकाधीश मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई , जो प्रमुख मार्गों से होते हुए स्वप्नेश्वर धाम मंदिर पहुंची। शनिवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर दोपहर 1 बजे से भंडारे का आयोजन होगा। स्वप्नेश्वर हनुमान […]

You May Like