इंफोसिस के नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक का शुभारंभ

इंदौर: इंदौर के सुपर कॉरिडोर में आईटी सेक्टर को बड़ा विस्तार मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को भोपाल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इंफोसिस के नए सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक-2 (एसडीबी-2) का शुभारंभ किया. करीब 3.30 लाख वर्गफीट में तैयार इस नए ब्लॉक के साथ इंदौर में कंपनी की तकनीकी क्षमताओं और कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा.

उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मजबूत टैलेंट बेस और तेजी से विकसित हो रहे इनोवेशन इकोसिस्टम के चलते इंदौर देश के प्रमुख टेक्नोलॉजी हब के रूप में उभर रहा है. उन्होंने कहा कि इंफोसिस का विस्तार प्रदेश के कुशल युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के साथ ही मध्यप्रदेश के तकनीकी इकोसिस्टम को मजबूती देगा. इंफोसिस के मुख्य वित्तीय अधिकारी जयेश संघराजका ने कहा कि इंदौर में विस्तार कंपनी के टैलेंट, इनोवेशन और डिजिटल क्षमताओं में निवेश को दर्शाता है. नए ब्लॉक से क्लाउड, एप्लीकेशन डेवलपमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग और साइबर सिक्योरिटी जैसे क्षेत्रों में कंपनी की क्षमता बढ़ेगी. कार्यक्रम में देपालपुर विधायक मनोज पटेल, कलेक्टर शिवम वर्मा सहित इंफोसिस और प्रदेश शासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

3300 से ज्यादा कर्मचारी, संस्थानों से जुड़ेगी कंपनी
इंफोसिस के इंदौर केंद्र में फिलहाल 3,300 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं. कंपनी आईआईटी इंदौर, आईआईएम इंदौर और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के साथ स्किलिंग और संस्थागत साझेदारी बढ़ाने की योजना पर भी काम कर रही है. नया भवन पर्यावरण-अनुकूल सुविधाओं से लैस है. इसमें ऊर्जा दक्ष कूलिंग सिस्टम, स्मार्ट बिल्डिंग ऑटोमेशन, वर्षाजल संचयन और अपशिष्ट जल पुनर्चक्रण की व्यवस्था है. फ्लेक्सिबल वर्क स्टेशन, प्रशिक्षण केंद्र और वेलनेस सेंटर भी बनाए गए हैं.

Next Post

डिजिटल भुगतान की राह में शुल्क का कांटा, व्यापारी बोले- कमाई पर पड़ेगी चोट

Thu Sep 17 , 2026
इंदौर: यूपीआई को लेकर नए शुल्क प्रावधान ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है. 15 अक्टूबर से 2 हजार से अधिक के चुनिंदा मर्चेंट भुगतान पर 0.4′ तक एमडीआर लागू होने की व्यवस्था प्रस्तावित है. भले ही आम ग्राहकों, पर्सन-टू-पर्सन भुगतान और छोटे कारोबारियों को इससे राहत दी गई हो, […]

You May Like

मनोरंजन