उज्जैन, हरियाणा, सारणी के कलाकारों का दिखा जलवा, 21 झांकियों का रहा आकर्षण 

इटारसी। श्री हनुमान जन्मोत्सव के तहत स्वप्नेश्वर हनुमान धाम मंदिर समिति द्वारा आज शाम श्री द्वारिकाधीश मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई , जो प्रमुख मार्गों से होते हुए स्वप्नेश्वर धाम मंदिर पहुंची। शनिवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर दोपहर 1 बजे से भंडारे का आयोजन होगा।

स्वप्नेश्वर हनुमान धाम मंदिर समिति प्रमुख मुकेश मिहानी एवं समिति ने बताया कि राम भक्त हनुमान जी का जन्मोत्सव श्रद्धा भाव के साथ मनाया जाएगा। एक दिन पूर्व शहर में वाहन रैली निकाली गई। शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में मनोहारी भव्य 21 झांकियों का प्रदर्शन होगा।

इस बार शोभायात्रा में झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहेगी। शोभायात्रा के समापन के बाद शनिवार को दोपहर 12 बजे से मां के बेटे जागरण समिति द्वारा भजन माला का आयोजन होगा। रात आठ बजे महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Next Post

शतरंज सबक सिखाती है कि जीत रहे हैं तो अभिमान न करें 

Fri Apr 11 , 2025
खण्डवा। दृष्टिबाधितार्थ शतरंज कल्याण समिति मध्य प्रदेश एवं निमाड़ अंचल नेत्रहीन संघ खंडवा द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय नेत्रहीन शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन कलेक्टर ऋषव गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए कहा कि आप जैसे लोग यह सिद्ध […]

You May Like