भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा करते हुए शास्त्री जी के योगदान को स्मरण किया।
डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान के उद्घोष के माध्यम से देश के नागरिकों को राष्ट्र निर्माण के लिए जागृत किया। उनका संपूर्ण जीवन देश की स्वतंत्रता, प्रगति और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रहित के प्रति शास्त्री जी का समर्पण आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका विचार और कर्म सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे।
