कलेक्टर-एसपी से शिकायतें: कॉलोनी मेेें डंपर और ट्रक माफियाओं का आतंक

जबलपुर: अर्नव विहार, लम्हेटा घाट स्थित कॉलोनी में शाम होते ही डंपर और ट्रक चालकों का उत्पात बढ़ जाता है। शराब पीकर गाडिय़ों का तेज रफ्तार से आना-जाना, सार्वजनिक स्थानों पर असामाजिक गतिविधियाँ कॉलोनी वासियों के लिए चिंता का विषय बन चुकी हैं।बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए भी असुरक्षित माहौल उत्पन्न कर रही है। कॉलोनी में रहने वाले सभी निवासी इन गतिविधियों से परेशान हैं। कॉलोनी के कुछ रहवासियों ने इस पर आपत्ति उठाई। इसकी शिकायतें कलेक्टर एवं एसपी से भी की।

उनका कहना है कि सोसायटी की मुख्य सडक़ों और आंतरिक मार्गों पर भारी संख्या में वाणिज्यिक वाहन जैसे डंपर, ट्रक, ट्रैक्टर आदि – अवैध रूप से रात्रि में खड़े रहते हैं।bइसके चलते बच्चों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है। वाहन चालक लापरवाही से वाहन चलाते हैं और टोकने पर धमकाते है। उन्होंने मांग की है कि अर्नव बिहार क्षेत्र में अवैध रूप से खड़े भारी वाहनों को हटाने के लिए तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए। तिलवारा थाना अंतर्गत नियमित पुलिस गश्त की व्यवस्था की जाए।

Next Post

पंचकल्याणक महोत्सव की धूम, अयोध्या जैसी भक्ति छाई

Tue Jun 3 , 2025
भोपाल। भोपाल में जैन समाज पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियों में जुटा है। ट्रस्ट अध्यक्ष मनोज बांगा ने बताया कि कल 4 जून से शुरू हो रहे आयोजन में 58 प्रतिमाएं प्रतिष्ठित होंगी। घर-घर मंगल गीत गूंज रहे हैं, भक्ति में डूबे श्रद्धालु प्रतिमाओं का राजकुमार बालक के रूप में स्वागत […]

You May Like