अशरफ अली
भोपाल:कृषक वर्ष 2026 के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आगाज आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम से पूर्व कोकता क्षेत्र में भव्य ट्रैक्टर रैली का आयोजन किया गया है, जिसे मुख्यमंत्री डॉ. यादव हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रैली को लेकर किसानों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन स्थल पर बड़ी संख्या में ट्रैक्टर कतारबद्ध खड़े हैं, जो किसानों की सक्रिय भागीदारी और कृषि वर्ष के प्रति उत्साह को दर्शाते हैं।
इस अवसर पर कृषि क्षेत्र के विकास, किसानों की आय बढ़ाने और आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देने का संदेश दिया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा कृषकों को केंद्र में रखकर बनाई जा रही योजनाओं की झलक भी इस आयोजन में देखने को मिलेगी। ट्रैक्टर रैली के माध्यम से कृषि के महत्व और अन्नदाता के सम्मान को रेखांकित किया जाएगा।
