ग्वालियर:आज सुबह फूलबाग चौराहे पर उस समय हड़कम्प मच गया जब एक युवक शराब के नशे में सड़क पर लेट गया। उसने दोनों तरफ का आवागमन बाधित कर दिया। इस बीच उसका वाहन चालकों से विवाद भी हो गया लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ।
काफी देर तक उसका ड्रामा चलता रहा और लोग परेशान होते रहे। उसकी हरकतों से एक घंटे तक मुख्य चौराहे पर आवागमन बाधित रहा। वह नहीं माना तो फिर आसपास के लोगों ने उसे उठाया, तब कहीं आवागमन सुचारू हो सका। युवक ने यह सब क्यों किया यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
