मध्य यमन के गैस स्टेशन विस्फोट से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हुई

बेरूत, 12 जनवरी (वार्ता) मध्य यमन के अल बायदा प्रांत में एक गैस स्टेशन पर विस्फोट में 15 लोगों की मौत हो गयी और 67 अन्य घायल हुए हैं।

लेबनानी स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी। यमनी समाचार एजेंसी एसएबीए ने मंत्रालय के एक बयान के हवाले से कहा, ‘अल बायदा में हुई घटना में 15 लोगों की मौत हो गई और 67 लोग घायल हो गए। लापता लोगों की तलाश जारी है।’

स्थानीय प्रशासन के एक सूत्र ने स्पूतनिक को बताया कि विस्फोट में 20 से अधिक कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।

अल बायदा गवर्नरेट हाल में उत्तरी यमन पर शासन करने वाले शिया आंदोलन अंसार अल्लाह की सेना (हूती) और उनका विरोध करने वाले सशस्त्र समूहों के बीच संघर्ष का स्थान रहा है।

Next Post

नीदरलैंड के हेग में 700 से अधिक प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

Sun Jan 12 , 2025
हेग, 12 जनवरी (वार्ता) नीदरलैंड में हेग के पास एक मोटरवे पर प्रदर्शन कर रहे 700 से अधिक जलवायु कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। डच पुलिस ने बताया कि सभी प्रदर्शनकारीयों ने सड़क अवरुद्ध कर दी थी और जाने से इनकार कर दिया तभी उन्हें हिरासत में लिया गया। […]

You May Like