पारा 12 डिग्री तक लुढ़का, सबसे सर्द सुबह, दिन में धूप 

जबलपुर। सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से दिन-ब-दिन ठंड बढ़ती जा रही है पारे में भी उतार-चढ़ाव का दौर देखा जा रहा है आज सीजन की सबसे सर्द सुबह रिकॉर्ड की गई। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। दिन चढ़ने के साथ ही धूप खिल गई।

12 नवंबर तक जबलपुर ज़िले में वर्षा नही होने एवं हवा की दिशा उत्तर-पूर्व है, जिस कारण तापमान गिरने की संभावना है पूर्वी मध्य प्रदेश 7-20 नवंबर तक वर्षा नही होगी।

मौसम विभाग के मुताबिक एक चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वी मध्य और उससे सटे उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर समुद्र तल से 1.5 और 3.1 किमी ऊपर बना हुआ है।एक चक्रवातीय परिसंचरण उत्तरी हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 किमी ऊपर बना हुआ है।

Next Post

एंटी-ओबेसिटी प्रोमो रन और पौधारोपण अभियान ने भरी नई ऊर्जा

Sat Nov 8 , 2025
जबलपुर। शनिवार सुबह जबलपुर की फिज़ा फिटनेस और देशभक्ति के रंगों से भर गई। मुख्यालय मध्य भारत एरिया के तत्वावधान में आयोजित एंटी-ओबेसिटी प्रोमो रन की शुरुआत सुबह 7 बजे कोबरा ग्राउंड, रिज रोड से हुई। लेफ्टिनेंट जनरल पी. एस. शेखावत, जनरल अफसर कमांडिंग, मध्य भारत एरिया, और श्रीमती राजलक्ष्मी […]

You May Like