नीदरलैंड के हेग में 700 से अधिक प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

हेग, 12 जनवरी (वार्ता) नीदरलैंड में हेग के पास एक मोटरवे पर प्रदर्शन कर रहे 700 से अधिक जलवायु कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

डच पुलिस ने बताया कि सभी प्रदर्शनकारीयों ने सड़क अवरुद्ध कर दी थी और जाने से इनकार कर दिया तभी उन्हें हिरासत में लिया गया।

हिरासत में लिए गए लोगों में से 12 व्यक्तियों पर राजद्रोह और हमले जैसे अपराधों के आरोप लगाए गए और उन्हें पुलिस स्टेशनों में ले जाया गया। शेष प्रदर्शनकारियों को बस द्वारा शहर से बाहर ले जाया गया और बाद में दिन में रिहा कर दिया गया।

डच मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रदर्शनकारी तेल, प्राकृतिक गैस और कोयला कंपनियों के लिए जीवाश्म ईंधन सब्सिडी को समाप्त करने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे।

नाकाबंदी पर नगर निगम के प्रतिबंध और स्क्रीन और बाड़ जैसे उपायों के बावजूद, सैकड़ों कार्यकर्ता राजमार्ग तक पहुंचने में कामयाब रहे। कुछ लोगों ने खुद को सड़क पर जंजीरों से बांध लिया, जिसके परिणामस्वरूप यातायात घंटों बाधित रहा।

पुलिस ने अंततः भीड़ को तितर-बितर करने और सड़क साफ़ करने के लिए पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया।

Next Post

मध्यप्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच अनेक स्थानों पर बारिश और कोहरा

Sun Jan 12 , 2025
भोपाल, 12 जनवरी (वार्ता) देश की उत्तरी अंचल में बर्फवारी और सर्द हवाओं के प्रभाव के चलते मध्यप्रदेश में भी पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड का दौरा जारी है। इस बीच अनेक स्थानों पर वर्षा, बादल छाए रहने और कोहरे के कारण आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। स्थानीय […]

You May Like