एशिया कप 2025 के लिए अफगानिस्तान टीम के 17 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान कर दिया गया है। इस टूर्नामेंट में अफगान टीम की कमान राशिद खान संभालेंगे।
भारत-पाकिस्तान के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने भी एशिया कप 2025 के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। इस बार एशिया कप में अफगान टीम के लिए दिग्गज स्पिन गेंदबाज राशिद खान कप्तानी करेंगे। अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट के लिए 17 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान किया है। इस टीम ने एक बार फिर से स्पिन गेंदबाजों को तवज्जो दी है।
6 स्पिनर्स को मिली जगह
अफगानिस्तान ने एशिया कप 2025 के लिए अपने स्पिनर्स पर ज्यादा भरोसा जताया है। यही कारण है कि उसके 17 सदस्यीय स्क्वॉड में कुल 6 स्पिनर्स को शामिल किया गया है। गौरतलब है कि दुबई में स्पिन गेंदबाजों को तेज गेंदबाजों की तुलना में ज्यादा मदद मिलती है। वहीं, अफगानिस्तान टीम की ताकत भी उसके स्पिन गेंदबाज ही हैं। आईपीएल की कई टीमों में अफगान स्पिन गेंदबाज अपना जौहर दिखा चुके हैं। दूसरी तरफ टीम के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी भी स्पिन गेंदबाज राशिद खान ही संभाल रहे हैं।
