यशवर्धन ने तीन स्वर्ण के साथ जीती चैंपियनशिप

नर्मदापुरम: समेरिटंस विद्यालय के छात्र यशवर्धन ने शालेय राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीतने के साथ ही चैम्पियनशिप पर भी कब्जा किया।
ज्ञात रहे कि उक्त प्रतियोगिता हाल ही में इंदौर में आयोजित की गई थी। इसमें यशवर्धन देशमुख ने 50 मीटर बटरफ्लाई, 50 मीटर फ्री स्टाइल और 100 मीटर बटर फ्लाई में स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल संचालन समिति, प्राचार्य प्रेरणा रावत, खेल अधिकारी सचिन खंपरिया, विनोद साहू, वैशाली तिवारी ने उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Next Post

AIIMS भोपाल में दूसरा सफल हृदय प्रत्यारोपण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी बधाई

Tue Nov 11 , 2025
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में डॉक्टरों ने दूसरा सफल हृदय प्रत्यारोपण (Heart Transplant) किया है। उन्होंने लिखा कि पिछले दिनों एआईआईएमएस भोपाल में एक ब्रेन डेड युवक द्वारा पांच अंगों का दान किया गया था। […]

You May Like