कार से टकराई बाइक, दो की मौत

जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत नर्रई नाला के पास रविवार शाम एक तेज रफ्तार बाइक कार से पीछे से टकरा गई। हादसे में दो की मौत हो गई। वहीं कार चालक घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया।बरगी नगर चौकी प्रभारी सरिता पटेल ने बताया कि ओमकार बर्मन 30 वर्षीय निवासी बरगी का मोटर सायकिल में अजय बर्मन के साथ समाधि रोड से जबलपुर तरफ जा रहा था वह जैसे ही शाम करीब पांच बजे नर्रई नाला के पास पहुंचे तभी कार से पीछे से उनकी बाइक टकरा गई।

हादसे में ओमकार बर्मन, अजय बर्मन दोनों को हाथ, पैर, सिर में गंभीर चोटें आ गई। दोनों की मौत हो गई। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। कार चालक मौके से फरार हो गया। कार चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगाने से हादसा हुआ है या बाइक चालक अनियंत्रित होकर स्वयं ही कार से टकराये है इसका पुलिस पता लगाने में जुट गई हैं।ओमकार की मौके पर, अजय की रास्ते में मौत हादसे में बाइक सवार ओमकार बर्मन की घटना स्थल पर ही मौत हो गई थी जबकि अजय बर्मन गंभीर रूप से घायल था जिसे सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस से उपचार के लिए ले जा जाया था लेकिन उसने भी रास्ते में दम तोड़ दिया।
परिजन रोते बिलखते रहे
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जब हादसे की खबर मृतक के परिजनों को लगी तो वह भी मौके पर पहुंच गए और चीख पुकार मच गई परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल रहा।

Next Post

छतरपुर में जल्द खुलेगा मेडिकल कॉलेज, अगले सत्र से 150 सीटों पर होगा प्रवेश

Mon Aug 25 , 2025
(प्रियंका सिंह) छतरपुर। मोहन सरकार की महत्वाकांक्षी पहल के तहत छतरपुर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य तेज़ी से चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने लक्ष्य रखा है कि सत्र 2026-27 से यहां एमबीबीएस पाठ्यक्रम शुरू हो जाएगा। यह निर्णय स्थानीय स्तर पर तीन दशकों से चली आ रही मांग […]

You May Like