डबरा में कोचिंग जाने निकला छात्र लापता, सिंध नदी के पास मिली आखिरी लोकेशन, टीम तलाश में जुटी

ग्वालियर: डबरा सिटी थाना क्षेत्र के मोदी कुंज निवासी रंजीत यादव का बेटा आदर्श यादव शाम 4 बजे कोचिंग जाने के लिए घर से निकला था।आदर्श न तो कोचिंग पहुंचा और न ही घर वापस लौटा। परिजनों ने पहले आस-पास तलाश की। बाद में थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि वह दतिया की तरफ गया है। हाईवे के पेट्रोल पंपों के सीसीटीवी फुटेज में वह दतिया रोड की तरफ जाता दिखा।सिंध नदी के किनारे पूछताछ में लोगों ने बताया कि बच्चा वहां से गुजरा था। शहर थाना प्रभारी यशवंत गोयल के अनुसार डबरा सिटी पुलिस और एसडीईआरएफ की टीम सिंध नदी में तलाश अभियान चला रही है।

Next Post

भारत-पाक भिड़ंत पर वसीम अकरम की अपील

Sun Aug 24 , 2025
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी पहली बार आमने-सामने होंगे। इस मुकाबले को लेकर वसीम अकरम काफी उत्सुक दिखाई दे रहे हैं। इस साल एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से होने वाली है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से […]

You May Like