जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी पहली बार आमने-सामने होंगे। इस मुकाबले को लेकर वसीम अकरम काफी उत्सुक दिखाई दे रहे हैं।
इस साल एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से होने वाली है। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से यूएई के खिलाफ करेगी। इसके तीन दिन के बाद 14 सितंबर को टीम अपने चिर प्रतिद्वंदी के सामने होगी। भारत-पाकिस्तान के मुकाबले के लिए दोनों देशों के फैंस काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम ने दोनों देशों के फैंस को एक संदेश दिया है।
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने एशिया कप 2025 में भारत पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। उन्होंने दोनों देशों के खिलाड़ियों और फैंस से अनुशासन बनाए रखते हुए ‘कड़ी मेहनत और आक्रामकता से खेलने’ को कहा है।
