कोई उम्मीदवारी नहीं हुई तो एमपीसीए के अध्यक्ष होंगे आर्यमन सिंधिया

ग्वालियर: मध्यप्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के नये अध्यक्ष अब महाआर्यमन सिंधिया हो सकते हैं, बशर्तें उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार खड़ा न हों। हालांकि अभी तक इंदौर क्रिकेट लाबी ने एमपीसीए के लिये अध्यक्ष पद पर किसी की दावेदारी उजागर नहीं की है। एमपीसीए का चुनाव दो सितंबर को है और 28 अगस्त को नोमिनेशन फाइल करने की तिथि हैं। उधर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने पुत्र महाआर्यमन सिंधिया के लिये इंदौर में अपने समीकरण फिट कर दिये हैं, ताकि अध्यक्ष पद पर अन्य कोई नामिनेशन न करें।

आजकल एमपीसीए के चुनाव को लेकर ग्वालियर में काफी सक्रियता दिखाई दे रही है। एमपीसीए के वर्तमान अध्यक्ष अभिलाष खांडेकर का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है। इसी कारण केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अब अपने पुत्र युवराज महाआर्यमन को एमपीसीए की ताजपोशी कराना चाहते हैं। वह चाहते है कि कोई उनका ही इस महत्वपूर्ण पद पर बैठे, वहीं बताया जाता है कि एमपीसीए के अध्यक्ष पद के लिये इस बार अमिताभ विजयवर्गीय का नाम भी इंदौर लाबी से चला था, लेकिन फिर भी यह सब 28 अगस्त को ही तय होगा, जब एमपीसीए के नामांकन भरे जाएंगे। यदि नामांकन भरे गये तो फिर एमपीसीए के लिये दो सितंबर को चुनाव कराये जायेंगे।

Next Post

होल्कर साइंस कॉलेज में मेगा हेल्थ कैंप, 6626 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

Sun Aug 24 , 2025
इंदौर:संभागायुक्त दीपक सिंह की पहल पर इंदौर संभाग के अंचलों में आयोजित किए जा रहे नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन होल्कर साइंस कॉलेज में किया. कलेक्टर आशीष सिंह के मार्गदर्शन में शुरू हुए इस अभियान के तहत बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया.कैंप में 6626 […]

You May Like