रीवा:अपनी उपेक्षा को लेकर सेमरिया से कांग्रेस के विधायक अभय मिश्रा दशहरा के रीवा कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर गेट के सामने बैठकर सत्याग्रह शुरू कर दिये है
इस दौरान उन्होने कहा मैं, सेमरिया विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधि, यह व्यक्त करना चाहता हूँ कि रीवा कलेक्टर द्वारा मेरे क्षेत्र में विकास कार्यों को अनावश्यक रूप से रोका जा रहा है।
मुझे बैठकों की सूचना भी नहीं दी जा रही, जिससे क्षेत्र के विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। मेरा मानना है कि यह व्यवहार निष्पक्ष नहीं है। इस मुद्दे को उठाने के लिए मैं आज सत्याग्रह करूँगा और कलेक्टर महोदया को ज्ञापन सौंपूंगा।
